Skip to main content

तर्कसंगत सोच की शक्ति:Rational Thinking

एक व्यापारी था।उसके चार बेटे थे।चारों देखने में, बात करने में तो अच्छे-खासे थे।लेकिन एक कमी थी।रात में उन्हें दिखाई कम देता था लेकिन ये बात परिवार से बाहर कोई नहीं जानता था।व्यापारी अपनी बुद्धिमानी से सब संभाल लेता था।
समय गुजरता गया।व्यापारी वृद्ध हो चला था।अब किसी को उत्तराधिकारी बनाना था।लेकिन समस्या आ गयी।हर बेटा अपने आप को सबसे अच्छा मानता था।तो किसको चुना जाए?
एक उपाय निकला।व्यापारी ने एक मंदिर बनवाया था।उसका उदघाट्न inaugration होने वाला था। ये तय हुआ कि चारों लड़के उस मंदिर में जाएंगे। जो भी वहाँ का सबसे बारीक एवं सटीक वर्णन करेगा वही उत्तराधिकारी बनेगा। Date निश्चित हो गयी।
चारो लड़के competition जीतने की तैयारी में लगे।
बड़े लड़के को भरोसा था कि वही सबसे काबिल है।और बाकी तीनों मूर्ख हैं।उसने एक डायरी निकाली। पुजारी को बुलाया जिसे पूजा के लिए रखा गया था।उससे पूछा-अगर कोई पूछे तो मंदिर का वर्णन कैसे करना चाहिए।पुजारी ने जो उत्तर दिया,उसने Diary में लिख लिया। उसे याद कर लिया।
दूसरे की योजना थोड़ी अलग थी। वो समझ चुका था- किसी ऐसे व्यक्ति से पूछना होगा- जो उस मंदिर में आता जाता हो। उसने अपने पिता के मुनीम को पकड़ा। पूछा- मंदिर की बारीकियां बताइये। मुनीम जी तो मंदिर निर्माण से शुरू से जुड़े थे।उन्होंने बताया। लेकिन उनके वर्णन में financial terms ज्यादा थीं।जैसे, कौन सी चीज सस्ती या महंगी है।कहाँ से मंगाई गई है।कौन सा material लगा है। यही सब।

तीसरा लड़का कुछ ज्यादा सामाजिक था।उसने उन तमाम कारीगरों को बुलाया। राजमिस्त्री, लोहार और पेंटर।जिन्होनें मंदिर को construct किया था,खिड़कियां -दरवाजे बनाये थे, एवं पेंट किया था। इन सबसे मंदिर का वर्णन पूछकर उसने अपनी डायरी में लिख लिया।

चौथे लड़के की योजना तीसरे से मिलती जुलती, पर थोड़ी अलग थी।उसने पता किया।मंदिर का वास्तुविद यानी architect कौन है।वह उनसे मिला।पूरा नक्शा map ले लिया।कौन सी चीज मंदिर में कहां,क्यों रखी गयी है, इसे अच्छे से समझा। इसको अपने दिमाग में बिठाया।अब पुजारी से मिलकर मूर्ति की विशेषताओं को समझा।राजमिस्त्री,बढई, लोहार और पेंटर से मिलकर मंदिर का construction समझा। मुनीम से मिलकर  मंदिर के बजट और वित्तीय प्रबंधन के बारे में पता किया। अब उसकी जानकारी सम्पूर्ण थी।
परीक्षा की तिथि आयी।व्यापारी सबको रात में मंदिर ले गया।एक घंटा तय था।लड़के तो पहले ही तैयारी कर चुके थे।एक घंटा बिताने के बाद वो घर आ गए।अगले दिन सुबह में व्यापारी ने सबको बुलाया।बोला- जो भी देखा, उसका वर्णन लिखकर दो।
बड़े लड़के ने सबसे पहले लिखकर कागज़ जमा कर दिया! फिर दूसरे ने।फिर तीसरे ने।सबसे अंत में चौथे ने।
बड़े लड़के ने मूर्ति का और मंदिर में गाये जा रहे मंत्रों का बड़ा जीवंत वर्णन किया था।  देवता ने कौन से वस्त्र और आभूषण धारण किये थे,यह तक लिखा था।
दूसरे लड़के ने मंदिर की वस्तुओं के बारे में सटीक आर्थिक जानकारियां लिखी थी। जैसे मंदिर में कितने वजन और मूल्य के कितने घंटे लगे हैं, कहाँ से मंगाया गया संगमरमर लगा है- ये सब।
तीसरे लड़के ने मंदिर की सजावट, दरवाजों, एवं बनावट के बारे में लिखा था।
और चौथा लड़का?
वो तो कुछ लिख ही नहीं पाया था।उस वक़्त गाये जा रहे मंत्रों, उस वक़्त जल रही अगरबत्ती के बारे में ही लिख पाया था। वो मूर्ति के बारे में भी नहीं लिख पाया।बनावट भी नहीं।
सबको लगा- पहला या तीसरा लड़का जीतेगा।
लेकिन ये नहीं हुआ।
व्यापारी ने चौथे लड़के को अपना उत्तराधिकारी चुना। वजह? वो लड़कों को अपने वाले मंदिर ले ही नहीं गया था! वो लोग अपने वाले मंदिर से ठीक सटे हुए दूसरे मंदिर में ले जाये गए थे!
देखा आपने! जैसे ही मंदिर बदल दिया गया, वर्णन automatically गलत हो गए।केवल चौथा लड़का ही था जिसके द्वारा किया गया description वास्तविकता के सबसे करीब था।  अतः वो जीत गया।
हमारे जीवन में भी अक्सर ये होता है। हमारी शिक्षा प्रणाली में हमें इस प्रकार programme किया जाता है कि ये जानी पहचानी स्थितियों में ही हमारी सहायता करती है। अनजानी,अनदेखी परिस्थितियों में ये धरी की धरी रह जाती है! क्यों? वहां तर्कसंगत सोच यानी rational thinking चाहिए। हमारी वर्तमान प्रणाली जो केवल exam पास करने और तथ्यों को रटने पर फोकस करती है, वह exam का pattern बदल जाने पर किसी काम की नहीं रहती।
आपने भी अनुभव किया होगा। जिस चीज़ को आप खूब अच्छे से समझ लेते हैं, उससे जुड़े हुए किसी भी प्रश्न का उत्तर देने में आसानी होती है। चाहे pattern बदल जाये, हमारा ज्ञान फिर भी काम आता ही है।
ये बात हमारे व्यक्तिगत जीवन में भी लागू होती है। अधिकांश लोगों के प्रति हमारी सोच पहले से ही programmed होती है। वह अच्छा है।वह खराब है।वह नालायक है।हम पहले से ही सोच कर बैठे होते हैं। अगर किसी ने हमें देखकर good morning नहीं कहा,हमारा फ़ोन नहीं उठाया, हमारे whatsup मैसेज का जबाब नहीं दिया ,तो उसे घमंडी egoist समझ बैठते हैं।
लेकिन अगर rational thinking को अपनाया जाए तो हम इन negative चीजों से बच सकते हैं। कैसे? देखते हैं।एक व्यक्ति सोसाइटी के दरबान पर गुस्सा हो रहा था।कारण? पिछले कुछ दिनों से,जब भी उनकी गाड़ी आती वह गेट खोलने में देर करता। जब भी पुकारो, जल्दी नहीं सुनता। वे समझ रहे थे कि दरबान जान बूझकर उनका अपमान करता है। सुबह सुबह उसे देखकर दिन भर उनका मूड खराब रहता।उन्होंने तय किया- इसे नौकरी से निकलवा दूंगा। उनका दिमाग इसके लिए programmed हो चुका था कि ये व्यक्ति खराब है।
लेकिन एक अच्छी चीज हुई।उनके एक दोस्त ने कहा- कारण पता करो- क्यों ये तुम्हारे साथ ऐसा व्यवहार करता है।
Enquiry शुरू हुई।उस दरबान के कान के पर्दे किसी बीमारी से damage हो रहे थे। उसकी सुनने की क्षमता बाधित हो गयी थी। इलाज चल रहा था।उसने कई बार उनको बताने की भी कोशिश की थी। लेकिन हर बार वे गुस्से भरा चेहरा बना लेते और निकल जाते!
लेकिन कारण पता चल जाने पर सब सही हो गया।उन्हें पता चल गया कि उनके प्रति दरबान के मन में कोई दुर्भावना नहीं थी।
हमारे सामाजिक रिश्तों में भी अक्सर यही होता है। हमें ऐसा लगता है कि कोई हमारी उपेक्षा कर रहा है, और हम उससे कटने लगते हैं। लेकिन वास्तविकता कुछ और ही होती है! Rational thinking  यहां पर बहुत उपयोगी है।
लेकिन ये develop कैसे होती है? वैज्ञानिक सोच के द्वारा।अपने मानसिक अहंकार को त्यागकर। विरोधी प्रतीत होनेवाले विचारों का सम्मान करके।
आइये हम भी तय करें।पूर्वाग्रह से मुक्त होकर सोचने के लिए।सत्य को जानने के लिए।वास्तविक सोच के आधार पर ही किसी के बारे में दृष्टिकोण बनाने के लिए!



Comments

Popular posts from this blog

तुलसीदास: भारत के महान संत Tulsidas: The Great Sage of India

तुलसीदास जी का एक चित्र जिसे गीता प्रेस गोरखपुर की पुस्तक से लिया गया है। यहां उनके बैठने की मुद्रा पर ध्यान दीजिए!  दोस्तों, आज हम बात करेंगे भक्तकवि तुलसीदास जी के बारे में। उनकी रचनाओं हनुमानचालीसा और रामचरितमानस को हर दिन करोड़ों लोग पढ़ते और सुनते हैं। वह भारतीय संस्कृति के आधारभूत स्तंभों में एक हैं। इतिहास कहता है, तुलसीदास जी बिल्कुल साधारण परिवार से थे। जन्म के तुरंत बाद ही मां- बाप से वंचित हो गए। किसी तरह जीवन चला। युवा होने पर धार्मिक कथावाचक बने। आज के इस लेख में हम उन घटनाओं और परिस्थितियों को देखेंगे जिन्होंने एक साधारण कथावाचक को इतिहास का सबसे बड़ा भक्तकवि बना दिया! खुद तुलसीदास जी के शब्दों में- " घर घर मांगे टूक पुनि, भूपति पूजे पाय। जे तुलसी तब राम विमुख, ते अब राम सहाय" " मतलब?" " जब राम का ज्ञान नहीं था, तो घर घर भीख मांगकर खाना पड़ता था। जब से राम का ज्ञान हुआ है, राजा लोग भी मेरे पैर दबाने लगे हैं" आइये, शुरू से देखते हैं। तुलसी का जन्म अति साधारण परिवार में हुआ।दुखद स्थितियों में हुआ।जन्म के दूसरे ही दिन माता हुलसी का...

आइये, समझें वैदिक शिक्षा प्रणाली को: Let us understand Vedic Education System

दोस्तों, विश्वास है आप सभी सकुशल और सानंद हैं। आज हम यौगिक मनोविज्ञान के ऊपर आधारित प्राचीन गुरुकुलों की शिक्षा पद्दति पर बात करेंगे और देखेंगे कि इसे आधुनिक शिक्षा पद्दति में शामिल करके कैसे विद्यार्थियों के लिए सर्वोत्तम परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। आइये, शुरू करें। श्रीरामचरितमानस की एक चौपाई है- "गुरु गृह गए पढन रघुराई, अल्प काल विद्या सब पाई"। "मतलब?" " जब रघुनाथ जी गुरु के घर अर्थात गुरुकुल पढ़ने गए तो उन्होनें अल्प काल में ही सारी विद्याएं प्राप्त कर लीं।" अत्यधिक कम समय में ही शास्त्र और शस्त्र विद्याओं में पारंगत होने का ही प्रभाव था कि रघुनाथ जी महर्षि विश्वामित्र की नजरों में आये। उन्हें महर्षि ने अपने आश्रम की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा और आगे जाकर अपनी युद्धकला भी सिखाई। महर्षि वशिष्ठ का सम्पूर्ण शास्त्रज्ञान और महर्षि विश्वामित्र का सम्पूर्ण शस्त्रज्ञान श्रीराम में समाहित हो गया। इस तरह वह इस पृथ्वी के तीसरे ऐसे व्यक्ति बने जो शास्त्र और शस्त्र इन दोनों ही क्षेत्रों में चरम सीमा का ज्ञान रखते थे। उनके अलावा अन्य दो व्यक्ति थे- परशु...

निःस्वार्थ सेवा: शक्ति का स्त्रोत Selfless service : Source of Innerpower

मित्रों, आज हम श्रीरामचरितमानस का एक सूत्र लेंगे और उसमें निहित योगविज्ञान के सिद्धांत को समझेंगे। आज इस सूत्र के माध्यम से हम इस बात को समझेंगे कि हर धर्म में असहायों एवं दुखियों की मदद करने की बात क्यों कही गयी है।योगविज्ञान के इस सिद्धांत से हम इस बात को भी समझेंगे की कैसे किसी असहाय को की गई मदद अन्ततः कई गुना बनकर हमें ही मिल जाती है! आइये, शुरू करते हैं। हम बचपन से ही सीखते आये हैं। दुखियों एवं असहायों की मदद करो। दुनिया के सारे धर्मों में ये बात मिलती है। आज हम एक सवाल लेते हैं! आखिर यह सीख क्यों दी जाती है? इसका आधार क्या है? किसी दुखी एवं लाचार की मदद हमें क्यों करनी चाहिए? चलिए, उत्तर ढूंढते हैं। श्रीरामचरितमानस का एक सूत्र है-                   " गिरा अरथ जल बीचि सम                     कहियत भिन्न न भिन्न                     बंदउ सीता राम पद               ...